Axis Bank FD Interest rates 2023 : 7 दिन से 10 साल तक जमा पर चेक करें लेटेस्ट रेट, ₹10 लाख के 10 साल में बन जाएंगे ₹20 लाख

Axis Bank FD Interest rates 2023

Axis Bank FD Interest rates 2023 : निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक ने पिछले महीने सावधि जमा पर ब्याज दरों में बदलाव किया था। बैंक में एफडी कराने वाले ग्राहकों को 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर 7.26 फीसदी तक सालाना ब्याज मिलेगा। वहीं, सीनियर्स के लिए ब्याज दरें 8.01 फीसदी तक हैं। एक्सिस बैंक में ग्राहक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी करवा सकते हैं। बैंक की संशोधित ब्याज दरें 10 जनवरी 2023 से लागू हैं। आइए यहां समझते हैं कि नई दरों पर 10 लाख की एकमुश्त जमा राशि से 10 साल में नियमित ग्राहकों और वरिष्ठों को कितना फायदा होगा।

Axis Bank FD Calculator 2023

एक्सिस बैंक की 10 साल की एफडी में, इसके नियमित ग्राहक प्रति वर्ष 7 प्रतिशत ब्याज कमाते हैं। अगर कोई ग्राहक 10 लाख रुपये की एफडी करता है, तो उसे समाप्ति पर 20,01,597 रुपये मिलेंगे। यानी ब्याज की 10,01,597 रुपये की फिक्स्ड इनकम होगी।

इसी तरह, वरिष्ठ नागरिक 10 साल की एफडी पर प्रति वर्ष 7.75 प्रतिशत ब्याज अर्जित करते हैं। अगर कोई ग्राहक 10 लाख रुपये की एफडी करता है, तो उसे समाप्ति पर लगभग 21,54,563 रुपये मिलेंगे। इस पर 11,54,563 रुपए का ब्याज मिलेगा।

Axis Bank Interest Rates 2023

Tenure Regular Customer Senior Citizen
Upto 7-45 days  3.5%  3.5%
Up to 3-6 months  4.75%।  4.75%
1 year 6.75%  7.50%
2 years 7.26%  8.01%
3 years 7 %  7.75%
5 years 7 %  7.75%
10 years  7 % 7.75%

5 साल की FD पर टैक्स सेविंग

5 साल की एफडी में सेक्शन 80सी के तहत डिडक्शन क्लेम किया जा सकता है। हालांकि, एफडी पर अर्जित ब्याज कर योग्य है। इसमें एक टैक्स साल में अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक निवेश टैक्स बचाया जा सकता है। इसमें 5 साल का लॉक पीरियड है। इस अवधि को 10 साल तक बढ़ाया जा सकता है।

हमारे WhatsApp Group मे जुड़े👉 Join Now

हमारे Telegram Group मे जुड़े👉 Join Now

निष्कर्ष – Axis Bank FD Interest rates 2023

तो दोस्तों आज की इस पोस्ट में हम आपको Axis Bank FD Interest rates 2023 के बारे में पूरी जानकारी बताएंगे। मुझे उम्मीद है कि आपने इस पोस्ट का लुत्फ़ उठाया। अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया हो तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।

अगर आप इस पोस्ट से संबंधित कोई सुझाव देना चाहते हैं तो आपके लिए कमेंट बॉक्स खुला है। आप अपने विचार हमारे साथ कमेंट में साझा कर सकते हैं। दोस्तों इस पोस्ट को अंत तक पढ़ने के लिए मैं आप सभी दोस्तों का दिल की गहराइयों से धन्यवाद करता हूं

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *