Gold-Silver Price Today : सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। भारतीय सर्राफा बाजार में जहां सोना सस्ता हुआ वहीं दूसरी तरफ चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई है। 999 शुद्धता वाले दस ग्राम सोने की कीमत आज यानी 11 अक्टूबर को 51 रुपये के स्तर से नीचे आ गई है, वही 999 शुद्धता वाले एक किलो चांदी का भाव भी 58 हजार से नीचे आ गया है।
Gold-Silver Price Today
भारतीय सर्राफा बाजार में मंगलवार सुबह सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली आज यानी 11 अक्टूबर की सुबह सोने-चांदी दोनों के भाव में गिरावट आई है, ताजा दरों पर नजर डालें तो 999 शुद्धता वाले दस ग्राम सोने की कीमत 51 हजार पर आ गई है, जबकि एक किलो चांदी की कीमत 999 रुपये हो गई है, शुद्धता में भारी गिरावट देखी गई है 999 शुद्धता वाले 1 किलो चांदी की कीमत 58 हजार रुपये से कम हो गई है।
आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक मंगलवार सुबह 995 शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने का भाव 50568 रुपये पर आ गया है। वहीं, 916 शुद्धता वाला सोना आज 46506 रुपये हो गया है। इसके अलावा 750 शुद्धता वाले सोने का भाव घटकर 38078 रुपये हो गया है वही 585 शुद्धता वाला सोना आज 29701 रुपये सस्ता हो गया है इसके अलावा 999 शुद्धता वाला एक किलो चांदी आज 57881 रुपये हो गया है।
सोने-चांदी के भाव में क्या हुआ?
सोने-चांदी के भाव में सुबह और शाम दोनों समय बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह के ताजा अपडेट के मुताबिक 999 शुद्धता वाला 10 ग्राम सोना 349 रुपये सस्ता हुआ है 995 शुद्धता वाला सोना आज 347 रुपये सस्ता हुआ है 916 शुद्धता वाला सोना 320 रुपये 750 शुद्धता वाला सोना 262 रुपये और 585 शुद्धता वाला सोना 204 रुपये सस्ता हो गया है। वहीं अगर एक किलो चांदी के भाव की बात करें तो यह 1 रुपये सस्ता हो गया है।
ये भी जरूर पढ़े :- सरसों तेल के ग्राहकों के लिए खुशखबरी,औंधे मुंह गिरे तेल के दाम, यहां जानिए ताजा रेट
24, 22, 21, 18 और 14 कैरेट में क्या अंतर है?
24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना कहा जाता है। इसमें किसी अन्य धातु की मिलावट नहीं है। इसे 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना कहा जाता है। 22 कैरेट सोने में 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है। अन्य 8.33 प्रतिशत में अन्य धातुएं है। वहीं, 21 कैरेट सोने में 87.5 फीसदी शुद्ध सोना है। 18 कैरेट में 75 प्रतिशत शुद्ध सोना होता है और 14 कैरेट सोने में 58.5 प्रतिशत शुद्ध सोना होता है।
मिस्ड कॉल से जानिए सोने-चांदी की कीमत
केंद्र सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों को छोड़कर शनिवार और रविवार को ibja द्वारा दरें जारी नहीं की जाती हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की ज्वैलरी का रिटेल रेट जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते है। कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट मिल जाएंगे। इसके अलावा लगातार अपडेट की जानकारी के लिए www.ibja.com पर विजिट कर सकते हैं।
ये भी जरूर पढ़े :- PM Kisan की 12वीं किस्त का इंतजार खत्म, इस दिन खाते में आएंगे 4 हजार रुपये