scholarship for 12th passed students 2022 ~ दोस्तो आपको बता दे, आज भी देश के कई क्षेत्रों में ऐसा होता है, कि 12वीं अच्छे अंकों से उतीर्ण करने के बाद छात्र एवं छात्राएं आर्थिक तंगी के कारण उच्च अध्ययन नहीं कर पाते है, ऐसे मेधावी छात्रों के लिए सरकार द्वारा छात्रवृत्ति योजनाएं चलाई जाती हैं। इन स्कॉलरशिप की मदद से उच्च अध्ययन की फीस और एक बेहतर कॉलेज में प्रवेश लिया जा सकता है। कुछ ही छात्र इन स्कॉलरशिप का लाभ उठा पाते हैं। यहां इस लेख में हम ऐसी ही सरकारी स्कॉलरशिप के बारे में बता रहे हैं, जिनका लाभ 12वीं पास छात्र अंडरग्रेजुएट कोर्स के लिए ले सकते हैं।
CSSS- Central Sector Scheme of Scholarship
12वीं के बाद सेंट्रल सेक्टर स्कीम ऑफ स्कॉलरशिप कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए चलाई जाती है। यह छात्रवृत्ति योजना लगभग 82,000 छात्रों के लिए है। इसमें 41,000 लड़कों और 41,000 लड़कियों का चयन किया गया है। इसमें यूजी कोर्स के लिए हर साल 10,000 रुपये दिए जाते हैं। scholarship for 12th passed students 2022
इस स्कॉलरशिप को पाने के लिए छात्रों के अंक 80 पर्सेंटाइल से ऊपर होने चाहिए। साथ ही परिवार की वार्षिक आय 8 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसमें आवेदन करने के लिए नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट- Scholarships.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे | scholarship for 12th passed students 2022
PM Scholarship Scheme
प्रधान मंत्री छात्रवृत्ति योजना सरकार द्वारा दी जाने वाली एक बहुत ही उत्कृष्ट छात्रवृत्ति है। इसका लाभ पूर्व सैनिकों और पूर्व भारतीय तटरक्षक बल के जवानों और उनकी विधवा पत्नियों के बच्चों को दिया जाता है। यह स्कॉलरशिप टेक्निकल और प्रोफेशनल कोर्सेज को बढ़ावा देने के लिए दी जाती है। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट- Scholarships.gov.in पर जाना होगा। scholarship for 12th passed students 2022
KVPY- Kishor Vaigyanik Protsahan Yojana
किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना छात्रवृत्ति विज्ञान के क्षेत्र में दी जाती है। यह भारत सरकार के तहत विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) द्वारा 12 वीं पास छात्रों को प्रदान किया जाता है। इस स्कॉलरशिप के जरिए बेसिक साइंस के छात्रों को 5000 से 7000 रुपये प्रति माह की फेलोशिप दी जाती है। scholarship for 12th passed students 2022
हाल ही में डीएसटी द्वारा यह जानकारी दी गई थी कि राष्ट्रीय कार्यक्रम किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना को इंस्पायर में शामिल किया जाएगा। KVPY के लिए उम्मीदवारों का चयन एप्टीट्यूड टेस्ट के माध्यम से किया जाता है। इस योजना के तहत चयनित छात्रों को 5 साल के लिए फेलोशिप दी जाती है। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट kvpy.iisc.ernet.in पर जाएं। scholarship for 12th passed students 2022
AICTE Pragati Scholarship
प्रगति छात्रवृत्ति योजना अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद द्वारा चलाई जा रही है। इसमें 5000 लड़कियों को 12वीं पास करने के बाद यह स्कॉलरशिप दी जाती है। इसमें डिप्लोमा कोर्स कराए जाते हैं। योग्य उम्मीदवार का चयन योग्यता के आधार पर किया जाता है। आप इसका पूरा विवरण वेबसाइट- aicte-pragati-saksham-gov.in पर देख सकते हैं।
Medhavi National Scholarship
मेधावी राष्ट्रीय छात्रवृत्ति मानव संसाधन विकास मिशन (एचआरडीएम), भारत सरकार द्वारा प्रदान की जाती है। इस छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने के लिए आपको परीक्षा पास करनी होगी। आप मेधावी राष्ट्रीय छात्रवृत्ति के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- medhavionline.org के जरिए ऑनलाइन आवेदन आ सभी अभ्यर्थी कर सकेंगे |
Home Page | Visit Now |
Join Telegram | Join Now |